महाराष्ट्र में घर से ₹43 लाख के घातक हथियारों का जखीरा बरामद, 4,000+ तलवारें व खंजर मिले
महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर घातक हथियारों का जखीरा बरामद कर एक 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, घर से तलवारें, खंजर, कोयता समेत करीब 4,796 धारदार हथियार बरामद किए गए जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, ज़ब्त हथियारों की कीमत करीब ₹43.50 लाख है।