महाराष्ट्र में छात्र ने पिटाई के बाद लगाई फांसी, स्कूल निदेशक गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 11वीं कक्षा के छात्र ने एक छात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप संदेश भेजने के कारण स्कूल के निदेशक द्वारा पिटाई किए जाने के बाद फांसी लगा ली है। मामले में निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। निदेशक ने कथित तौर पर छात्र और दो अन्य को निष्कासित करने की धमकी दी थी।