महाराष्ट्र में जीटी एक्सप्रेस में लगी आग, धू-धूकर जल गई बोगी
वर्धा (महाराष्ट्र) के पास जीटी एक्सप्रेस के एसएलआर (सिटिंग-कम-लगेज रैक) कोच में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, चलती ट्रेन से धुआं उठता देख तुरंत उसे रोका गया। रेलवे कर्मियों ने प्रभावित बोगी को अलग कर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।