महाराष्ट्र में जालसाज़ों ने सीबीआई अधिकारी बनकर बुज़ुर्ग महिला से ठगे ₹3.04 करोड़
ठाणे (महाराष्ट्र) में साइबर जालसाज़ों द्वारा मुंबई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर एक 61-वर्षीय महिला से ₹3.04 करोड़ की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला से उसके बैंक खाते से जुड़ी 'संदिग्ध गतिविधियों' की जांच का डर दिखाकर ऑनलाइन रुपए भेजने के लिए मजबूर किया गया। मामले में महिला ने केस दर्ज कराया है।