महाराष्ट्र में थार से ATM लूटने गए बदमाश, मशीन को रस्सी में बांधकर की उखाड़ने की कोशिश
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में सोमवार को थार से पहुंचे 4 बदमाशों ने एसबीआई की एटीएम मशीन को कार में रस्सी बांधकर उखाड़ने की कोशिश की। हालांकि, रस्सी टूटने पर पकड़े जाने के डर से बदमाश भाग गए। बदमाशों ने एटीएम व केबिन में लगे कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।