महाराष्ट्र में नाबालिग के रेप और हत्या के आरोपी ने जेल में तौलिए से लगाई फांसी

कल्याण (महाराष्ट्र) में नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी विशाल गवली ने जेल में तौलिए से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल ने रविवार सुबह करीब 3:30 बजे शौचालय जाते समय तौलिए से फांसी लगाई। आरोपी की आत्महत्या के बाद लड़की के पिता ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Load More