महाराष्ट्र में पिकअप वैन व कार की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की हुई मौत, 4 घायल
धुले (महाराष्ट्र) में रविवार को एक पिकअप वैन और कार के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे के समय पिकअप वैन का चालक नशे में था और उसे मामूली चोटें आई हैं।