महाराष्ट्र में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर हुईं FIR ली जाएंगी वापस, सीएम फडणवीस का एलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग को निर्देश दिया है कि महाराष्ट्र में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लिया जाए। इनपर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान FIR दर्ज की गई थी। अदालतों से ज़रूरी मंज़ूरी मिलने के बाद मामले वापस लिए जाएंगे।