महाराष्ट्र में पैसे के लालच में पिता ने ₹1.20 लाख में किया बेटी का सौदा, लोगों ने बचाया
भिवंडी (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने पैसों के लालच में अपनी 14 वर्षीय बेटी को एक अधेड़ व्यक्ति को ₹1.20 लाख में बेच दिया। कई लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार से ले जाई जा रही बच्ची को बचाया। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बिचौलिया और बच्ची के माता-पिता फरार हैं।