महाराष्ट्र में पकड़ी गई महिला चेन स्नैचर, कहा- बेटे की फीस भरने के लिए की चोरी
महाराष्ट्र में कल्याण जीआरपी ने एक महिला को एक ट्रेन यात्री की सोने की चेन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल महिला, उसके 4 बच्चे हैं और बड़ा बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है जिसकी फीस भरने के लिए उसने चोरी की थी। वहीं, पुलिस ने महिला को शातिर चोर बताया है जिसपर कई मामले दर्ज हैं।