महाराष्ट्र में पतले पोल के ज़रिए गहरा नाला पार कर स्कूल जाते दिखे बच्चे, वीडियो आया सामने
सतारा (महाराष्ट्र) में स्कूल जाने के लिए बच्चों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालने का मामला सामने आया है। एक वीडियो में बच्चे एक पतले पोल के ज़रिए कई फीट गहरे नाले को पार करते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पक्के पुल के अभाव में ग्रामीणों ने बिजली के खंभे को नाले पर रखकर अस्थायी पुल तैयार किया है।