महाराष्ट्र में फडणवीस बनेंगे सीएम, शिंदे के बेटे श्रीकांत होंगे उप-मुख्यमंत्री: रिपोर्ट
'पीटीआई' के अनुसार, एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है और जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत को उप-मुख्यमंत्री पद मिलने की अटकलें भी तेज़ हैं।