महाराष्ट्र में फर्राटेदार इंग्लिश बोलते दिखे ऑटो चलाने वाले बुज़ुर्ग, हुई तारीफ
महाराष्ट्र का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें ऑटो चलाने वाले एक बुज़ुर्ग फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "दादा जी ने मेरी सारी पढ़ाई पर पानी फेर दिया।" एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि उनकी आवाज़ कलाम साहब की तरह लग रही है।