महाराष्ट्र में बीच पर मृत बहकर आई 100 फीट लंबी व्हेल
पुलिस ने बताया है कि पालघर (महाराष्ट्र) में मंगलवार को तकरीबन 100-फीट लंबी व्हेल का शव बहकर तट पर आ गया। पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि यह व्हेल जहाज़ या एक बड़ी नाव से टकरा गई हो जिसके बाद उसकी मौत हो गई। व्हेल को अर्नाला बीच पर मछुआरों ने देखा था जिसके बाद उन्होंने प्रशासन को सूचित किया।