महाराष्ट्र में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, कृषि ऋण माफी व 25 लाख रोज़गार का किया वादा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी का घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। घोषणा पत्र में किसानों की कर्ज़ माफी, 25 लाख रोज़गार देने, लाडली बहना योजना की राशि ₹1500 से बढ़ाकर ₹2100/माह करने व पुलिस में 25,000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने समेत कई वादे किए गए हैं।