महाराष्ट्र में बिजली विभाग के ऑफिस में घुसा तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल

राजगुरुनगर (महाराष्ट्र) में गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय में एक तेंदुआ घुस गया जिसका वीडियो सामने आया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ बिजली विभाग के ऑफिस में एक टेबल के पास कोने में बैठा हुआ नज़र आ रहा है। तेंदुए के ऑफिस में घुसने पर टेक्नीशियन ने बाहर से दरवाज़ा बंद कर दिया।

Load More