महाराष्ट्र में बेटे पर तलवार से हमला करने वाले के पीछे पत्थर मारने दौड़ी महिला
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में अपनी मां संग बात कर रहे एक युवक पर बाइक से आए 2 लोगों में से एक शख्स ने तलवार से हमला किया जिसका सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है। इसके बाद महिला अपने बेटे संग हाथ में पत्थर लेकर बाइक सवार हमलावरों के पीछे दौड़ी। मामूली कहासुनी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।