महाराष्ट्र में बारबेक्यू नेशन की डेजर्ट प्लेट पर दिखा कॉकरोच, गंदी रसोई का वीडियो आया सामने
विरार (महाराष्ट्र) में बारबेक्यू नेशन में जन्मदिन मनाने गए ग्राहक ने 'पिछले महीने वहां डेजर्ट की प्लेट पर कॉकरोच दिखने' का आरोप लगाया है। उसने घटना का वीडियो शेयर किया जिसमें कथित तौर पर रेस्टोरेंट की रसोई की गंदगी दिखाई गई। यह घटना खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बीच सामने आई है।