महाराष्ट्र में बाढ़ के पानी में फंसे छात्रों को मानव श्रृंखला बनाकर बचाया गया
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच नांदेड ज़िले के खैरगांव में बाढ़ के पानी में फंसे स्कूली छात्रों को स्थानीय लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर बाहर निकाला जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले नांदेड ज़िले में भारी बारिश के कारण एक ऑटो नदी में बह गया था जिसमें 3 लोग सवार थे। हालांकि, तीनों को बचा लिया गया था।