महाराष्ट्र में बस और SUV की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत, 24 से ज़्यादा घायल
बुलढाणा (महाराष्ट्र) में बुधवार को एक बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 से ज़्यादा लोग घायल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के टक्कर के दौरान तीसरे वाहन (बस) ने भी उन्हें टक्कर मार दी जिससे हादसा और भयावह हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।