महाराष्ट्र में भुशी डैम में एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, 2 लोगों की हुई मौत
पुणे ग्रामीण (महाराष्ट्र) पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया है कि लोनावाला में भुशी डैम में एक महिला और 4 बच्चे डूबे गए हैं। देशमुख के मुताबिक, 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बकौल देशमुख, पांचों लोग एक ही परिवार के हैं और डैम में डूबे हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।