महाराष्ट्र में मां की गोद से फिसलकर 21वीं मंजिल से गिरा 7 महीने का बच्चा, हुई मौत
पालघर (महाराष्ट्र) में एक 7 महीने के बच्चे की 21वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां उसे गोद में लेकर कमरे की खुली खिड़की के पास दरवाजा बंद कर रही थी तभी बच्चा उसकी पकड़ से फिसल गया। बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।