महाराष्ट्र में मूंगफली बेचने वाला निकला ₹2000 के नोट बदलने वाले गिरोह का सदस्य, 4 अरेस्ट
नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस ने ₹2000 के नोट बदलने वाले गिरोह के सदस्य नंदलाल मौर्य समेत 4-सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नंदलाल ठेला लगाकर मूंगफली व अन्य चीज़ें बेचता था। एक अधिकारी के अनुसार, नंदलाल नोट बदलने के लिए गरीब महिलाओं-पुरुषों को कमीशन पर रखता था जो नोटों को बदलने के लिए आरबीआई को अपने आधार कार्ड की जानकारी देते थे।