महाराष्ट्र में महंगी हुई शराब, यूनाइडेट स्पिरिट्स के 6% टूटे शेयर
महाराष्ट्र सरकार ने भारत में बनी विदेशी शराब और देशी शराब पर टैक्स बढ़ा दिया है। इसके बाद बुधवार को यूनाइटेड ब्रेवरीज़, एलाइड ब्लेंडर्स, रेडिको खेतान और यूनाइटेड स्पिरिट्स जैसी शराब बनाने वालीं कंपनियों के शेयर 5% तक टूट गए। सुबह करीब 10 बजे यूनाइटेड स्पिरिट्स में 6.39% की गिरावट थी और यह ₹1507 के आसपास ट्रेड कर रहा था।