महाराष्ट्र में महिला ने अदालत परिसर में की विशेष लोक अभियोजक की पिटाई
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के सीबीडी बेलापुर में मंगलवार को एक अदालत के परिसर में एक महिला ने विशेष लोक अभियोजक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। बकौल पुलिस, महिला एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता थी और वह अभियोजक से नाराज़ थी क्योंकि अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया था। बकौल पुलिस, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।