महाराष्ट्र में महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे बेटे की प्रेमी के संग मिलकर की हत्या
पुणे (महाराष्ट्र) में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिश्ते में बाधा बन रहे अपने 6-साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में डुबोया और फिर फर्श पर पटक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने बच्चे की हत्या को 'हार्ट-अटैक' दिखाने की कोशिश की थी।