महाराष्ट्र में महिला ने रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा कर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को ठगा
पुणे (महाराष्ट्र) में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के परिवार की दो महिलाओं को रेलवे टिकट कलेक्टर की नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाली एक महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से ₹17 लाख ठगे हैं और उसके सहयोगी ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को जान से मारने की धमकी दी थी।