महाराष्ट्र में रिलीज़ नहीं होने देंगे 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट': राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि वह किसी भी हालत में पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को महाराष्ट्र में रिलीज़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, "कला की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती, जो अन्य मामलों में ठीक है लेकिन पाकिस्तान के लिए यह बिल्कुल भी काम नहीं करेगा।"