महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशन के पुल पर शख्स ने चाकू से पत्नी की गर्दन पर किया वार
महाराष्ट्र में विरार रेलवे स्टेशन के पुल पर बुधवार को एक शख्स ने पीछे से अपनी पत्नी का मुंह बंद कर चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इस दौरान महिला ने अपने हाथों से चाकू पकड़ लिया और चिल्लाने लगी जिसके बाद कई लोग उसकी मदद के लिए आए और लोगों ने उसके पति को पकड़ लिया।