महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशन पर यात्री ने टिकट बुक करने वाली महिला क्लर्क से की मारपीट
ठाणे (महाराष्ट्र) के कल्याण रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को खुले पैसे को लेकर हुई बहस के बाद एक यात्री ने टिकट बुक करने वाली महिला क्लर्क से मारपीट की। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान महिला बेहोश हो गई और उसका सोने का हार चोरी हो गया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।