महाराष्ट्र में लाखों किसानों की कर्ज़ माफी योजना की पहली लिस्ट हुई जारी
महाराष्ट्र सरकार ने 56 लाख किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज़ माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ₹36,585 करोड़ की इस योजना के तहत पहली लिस्ट में 7 ज़िलों के 533 किसानों के नाम जारी किए गए हैं। किसानों को SMS मिलने के बाद आधार वेरिफिकेशन कराना होगा जिसके बाद कर्ज़ माफी की रकम DBT के ज़रिए खाते में भेजी जाएगी।