महाराष्ट्र में लॉज मैनेजर व वेटर को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में किया गया अरेस्ट
ठाणे (महाराष्ट्र) के एक लॉज के मैनेजर व वेटर को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम के साथ-साथ बांग्लादेश की रहने वाली 7 महिलाओं को बचाया गया। बकौल अधिकारी, एक गुप्त सूचना के आधार पर लॉज पर छापेमारी की गई थी और जाल बिछाकर इसकी पुष्टि की थी।