महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की जांच का नौसेना ने दिया आदेश

सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरने की घटना की जांच का नौसेना ने आदेश दिया है। नौसेना ने कहा कि जल्द-से-जल्द प्रतिमा की मरम्मत व पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने के लिए टीम तैनात की गई है। यह प्रतिमा नौसेना दिवस-2023 पर छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित की गई थी।

Load More