महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों की कंपनी को प्रतिमा बनाने और लगाने का काम दिया गया था। गौरतलब है, शिवाजी की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिर गई थी और घटना के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।