महाराष्ट्र में शिवसेना ने शिवसेना (यूबीटी) को 36 सीटों पर हराया, 50 सीटों पर था मुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को 36 सीटों पर हराया है। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना (शिंदे गुट) का 50 सीटों पर आमना सामना था जिनमें से शिवसेना (यूबीटी) सिर्फ 14 सीट जीत पाई। शिवसेना (शिंदे गुट) ने कुल 57 सीटों पर जीत दर्ज की है।