महाराष्ट्र में शराब के नशे में धुत 35 वर्षीय शख्स ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह
महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में शराब के नशे में धुत एक 35 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रविवार को आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। मृतक की शिनाख्त भिवंडी शहर निवासी उमेश केशववानी के रूप में हुई है।