महाराष्ट्र में स्कूलों के पास अधिक कैफीन वाले एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगेगी रोक
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने शुक्रवार को बताया कि उनका विभाग राज्य में स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में उच्च 'कैफीन' वाले एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगा। धर्मराव ने राज्य विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान एमएलसी सत्यजीत तांबे द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में यह आश्वासन दिया।