महाराष्ट्र में संजय राउत के भाई सुनील राउत ने की इस्तीफे की पेशकश, EVM पर उठाए सवाल
रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर शिवसेना(यूबीटी) नेता संजय राउत के भाई और विक्रोली से विधायक सुनील राउत ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश की है। सुनील ने कहा, "अगर चुनाव बैलेट पेपर से होंगे तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। अब दूध का दूध और पानी का पानी होने दो।"