महाराष्ट्र में स्टेज पर 'खइके पान बनारस वाला' गाने पर डांस करते नज़र आए BJP विधायक
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) ज़िले की गंगापुर सीट से बीजेपी विधायक प्रशांत बंब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह स्टेज पर 'खइके पान बनारस वाला' गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो गुरुवार रात म्हैसमाल में आयोजित एक कार्यक्रम का है। सोशल मीडिया पर प्रशांत के डांस की आलोचना की जा रही है।