महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी NCP: डिप्टी सीएम अजित पवार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सहित महायुति के घटक दल स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने पिंपरी चिंचवड़ में कहा कि अकेले चुनाव लड़ने से कार्यकर्ताओं को मज़बूती मिलेगी। स्थानीय निकायों में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और ज़िला परिषद शामिल हैं।