महाराष्ट्र में सेल्फी लेने के दौरान शख्स को हाथी ने कुचला, हुई मौत
गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में सेल्फी लेने के चक्कर में एक 23-वर्षीय युवक को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान शशिकांत सात्रे के रूप में हुई है। बकौल रिपोर्ट, श्रीकांत अपने दोस्तों के साथ गुरुवार सुबह आबापुर जंगल में हाथियों को देखने पहुंचा था। इस दौरान हाथी ने श्रीकांत को दौड़ा दिया और कुचलकर मार डाला।