महाराष्ट्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 12 लोगों की मौत व 30 घायल
महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित होकर बस पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई व करीब 30 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस पलट गई थी। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजन को ₹10-10 लाख मुआवज़े का एलान किया है।