महाराष्ट्र में हेलमेट पहनने के लिए कहे जाने पर पुलिसकर्मी ने बुलेट रोककर युवक को जड़ा थप्पड़
नागपुर (महाराष्ट्र) में बिना हेलमेट पहने बुलेट चला रहे एक पुलिसकर्मी को जब एक युवक ने हेलमेट पहनने की सलाह दी तो वह भड़क गया और उसने बाइक रोककर युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिसकर्मी ने कहा, "जो करना है, कर लेना।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई यूज़र्स ने कार्रवाई की मांग की है।