महाराष्ट्र में हवलदार ने केस में नाम शामिल नहीं करने को लेकर मांगी ₹5 लाख की रिश्वत
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक हवलदार ने एक शख्स से उसके दोस्त का नाम केस में शामिल नहीं करने के बदले कथित तौर पर ₹5 लाख की रिश्वत मांगी है। एसीबी निरीक्षक विजय कावले ने बताया कि हवलदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल कावले, हवलदार ने पहले ₹7 लाख मांगे थे और अनुरोध पर ₹2 लाख कम किए।