महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव में रुझानों में किस पार्टी को मिले कितने प्रतिशत वोट?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रुझानों में बीजेपी को सर्वाधिक 24.80% जबकि शिवसेना को 12.50%, एनसीपी (शरद गुट) को 11.62% और शिवसेना (यूबीटी) को 10.55% वोट मिले हैं। वहीं, झारखंड में बीजेपी को 32.37%, जेएमएम को 22.10% और कांग्रेस को 14.82% वोट मिले हैं। रुझानों में महाराष्ट्र में महायुति व झारखंड में 'INDIA' ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।