महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम हुआ घोषित
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित हो गया है और वडाला सीट से बीजेपी के कालिदास नीलकंठ कोलंबकर
ने 24,973 मतों के अंतर से शिवसेना (यूबीटी) की श्रद्धा श्रीधर जाधव को हराया है। राज्य के रुझानों में बीजेपी नीत सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन 220 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी गठबंधन एमवीए 55 सीटों पर आगे है।