महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 1 लाख से ज़्यादा मतों से जीते 'महायुति' के 15 उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 'महायुति' के 15 उम्मीदवारों ने 1 लाख से ज़्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की। बीजेपी के काशीराम वेचन पवार ने शिरपुर से सर्वाधिक 1,45,944 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 'महाविकास अघाड़ी' का कोई भी उम्मीदवार 1 लाख से ज़्यादा वोटों से जीत नहीं सका।