महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या रहा जीत का सबसे अधिक और सबसे कम अंतर?

शिरपुर से बीजेपी उम्मीदवार आशीराम वेचन पवारा ने 1,45,944 मतों से जीतकर महाराष्ट्र चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके बाद सतारा से बीजेपी के शिवेंद्रराजे अभयसिंहराजे भोंसले (1,42,124) और पर्ली से एनसीपी के धनंजय मुंडे (1,40,224) रहे। मालेगांव सेंट्रल से एआईएमआईएल के मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक सबसे कम 162 मतों से जीते हैं।

Load More