महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में भिड़े पक्ष-विपक्ष के MLA, जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल
महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में गुरुवार को सत्ता पक्ष बीजेपी और विपक्षी एनसीपी(एसपी) के विधायकों व समर्थकों के बीच झड़प हो गई। विवाद ने उग्र रूप ले लिया और नेताओं के बीच लात-घूंसे चलने लगे। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी(एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड के बीच पुराने मतभेद इस झड़प की वजह बने। घटना का वीडियो वायरल हो गया।