महाराष्ट्र विधानसभा में सम्मानित होंगे भारत की टी20 विश्व कप टीम के मुंबई के 4 खिलाड़ी
टी20 विश्व कप 2024 विजेता भारतीय टीम में शामिल मुंबई के 4 खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा इसकी पुष्टि महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने की है। गौरतलब है कि सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।